सुविधाएँ

  1. आविष्कार कक्ष (डिस्कवरी हाल):इस क्षेत्र में 10-15 संवादात्मक विज्ञान प्रदर्श/ परीक्षण जो अन्वेषण और अंतर्निहित सिद्धांतों की खोज द्वारा विज्ञान में रुचि पैदा करेंगे। इससे तार्किक सोच को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
  2. नवप्रवर्तन संसाधन केंद्र एवं कीर्ति कक्ष (हाल ऑफ फ़ेम):इस स्थान का उपयोग उन नवीन विचारों/उत्पादों/उपकरणों को संबंधित आविष्कारकों और नवप्रवर्तकों के साथ प्रदर्शित करने के लिए किया जाएगा जिन्होंने हमारी दुनिया को बदल दिया है या हमारी जीवन शैली पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। ऐसे नवप्रवर्तनों/आविष्कारों के पीछे की कहानियों या प्रेरणाओं को भी उपयुक्त माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। इनके अलावा, संबंधित क्षेत्रों में उपयुक्त प्रौद्योगिकी और पारंपरिक ज्ञान प्रणाली, कला और शिल्प और सार्वजनिक जीवन में महत्व के अन्य क्षेत्रों के उपकरण/ नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे।
  3. अवधारणा प्रयोगशाला (आइडिया लैब):इस प्रयोगशाला में रचनात्मक और अभिनव शौक /गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं होंगी जिनमें मॉडल बनाना, बुनियादी विज्ञान प्रयोग, वास्तविक व्यवहार में आनेवाली उपयोगी उपकरणों की डिज़ाइन और निर्माण, कक्षागृह में बेहतर समन्वय हेतु शिक्षण/ सीखने की किट्स, मिट्टी, पानी, खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच आदि शामिल हैं ।

    क. तोड़, फोड़ जोड़ कोना (तोड़ो और फिर बनाओ) : छात्र अपने हाथों से चीजें करना सीखते हैं, उपकरणों/गैजेट्स को खोलना, फिर से जोड़ना और बनाना सीखते हैं।
    ख. कबाड़ से जुगाड़ (स्क्रैप से निर्माण करें) : यहाँ विद्यार्थी दैनिक जीवन में फेंक दिये जाने वाले कबाड़ से वस्तुओं के निर्माण का तरीका सीखेंगे।
    ग. अवधारणा बक्सा (आइडिया बॉक्स): यहाँ विद्यार्थी अपने नवप्रवर्तन की अवधारणा को प्रदर्शित कर एक अवधारणा बैंक का निर्माण करेंगे। उनमें से सर्वोत्तम अवधारणा को प्रयोग/मॉडल बनाने/परियोजना कार्य हेतु चयनित किया जाएगा।

  4. परिरूप कक्ष (डिज़ाइन स्टुडियो): यह कक्ष विभिन्न वस्तुओं, नवीन विचारों के प्रोटोटाइप एवं उत्पादों के निर्माण हेतु रचनात्मक वातावरण प्रदान करेगा। छात्र इस सुविधा के जरिये व्यावहारिक उपयोगिता की जांच हेतु अपने परियोजना की अवधारणा और 3 डी प्रिंट के प्रोटोटाइप बनाने के लिए डिजाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं।

सभी नवप्रवर्तन केंद्र नियमित रूप से नवप्रवर्तन को प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। संसाधन केंद्र में वैज्ञानिक खोजों के सफल अनुप्रयोग होंगे (उदाहरण के लिए आर्किमिडीज़ की कहानी जो वोटिव क्राउन के मुद्दे को हल करती है), दिन-प्रतिदिन के जीवन में विज्ञान से प्राप्त इस्तेमाल और लाभों को बताने के लिए अन्य लोगों के बीच दिग्गजों और नवप्रवर्तकों की कहानियों को प्रभावी तौर पर प्रसारित करेगी। सुविधा स्वतंत्र सोच, समस्या समाधान क्षमता, रचनात्मकता का पोषण और अभिनव विचारों की पीढ़ी को बढ़ावा देगी।